फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chance of re-registration in UG from today to 31

यूजी में आज से 31 तक दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका

Mon, 28 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chance of re-registration in UG from today to 31
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए अंतिम बार मौका दिया गया है। सोमवार से 31 दिसंबर तक यूजी में रजिस्ट्रेशन फिर से खोल दिए गए हैं। 31 दिसंबर तक पुराने पंजीकृत और नए पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके खाली सीटों वाले कॉलेजों में जमा करके एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दो लाख नौ हजार सीटें हैं। यूजी में अब तक एक लाख 10 हजार के करीब ही एडमिशन हुए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में कॉलेजों में सीटें खाली हैं। विवि ने अब छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है। अब तक यूजी-पीजी में 129430 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की मांग पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश पर फिर रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है। जो छात्र-छात्राएं किसी वजह से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से एडमिशन नहीं ले पा रहे थे, वे अब सीसीएसयू के पोर्टल पर सोमवार से 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करने के बाद सीधे कॉलेजों में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी लॉगइन आईडी से खाली ऑफरलेटर डाउनलोड कर लें। इसके बाद जिन कॉलेजों में सीटें हैं वहां पर ऑफरलेटर में कॉलेज का नाम लिखकर जमा कर दें। एडेड-राजकीय कॉलेजों में मेरिट से और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीधे ही प्रवेश लिया जा सकता है। यह प्रक्रिया नए छात्र-छात्राओं के अलावा उन छात्रों के लिए भी है, जिनका रजिस्ट्रेशन तो हो चुका है लेकिन उनका अभी एडमिशन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इन विषयों में नहीं होंगे एडमिशन
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि यूजी में जो रजिस्ट्रेशन खोले गए हैं, उनमें बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स शामिल नहीं हैं। इन कोर्सों के अलावा बाकी सभी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन-एडमिशन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी में दूसरी मेरिट से एडमिशन की आज अंतिम तिथि
पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम आदि में दूसरी मेरिट से एडमिशन का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके बाद विवि तीसरी मेरिट को लेकर निर्णय लेगा। एलएलबी की मेरिट को लेकर भी विवि प्रशासन सोमवार को गाइड लाइन जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed