फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chance of rain for two days from today

आज से दो दिन बारिश के आसार

Thu, 02 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain for two days from today
आज से दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिसंबर में पड़ी कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का पहला दिन राहत भरा रहा। दिन में चटक धूप का लोगों ने आनंद लिया। दिन का पारा चढ़ते हुए 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार की रात सीजन में दूसरी सबसे सर्द रात रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पतिवार से मौसम बिगडे़गा और दो दिन बारिश व कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना हैं।
सर्दी का सितम अभी कम नहीं होगा, नए साल की शुरुआत में भी सर्दी का असर बना रहा। दो दिन धूप तेज होने से सर्दी से कुछ राहत मिली। 48 घंटे पहले तक जहां दिन का तापमान 7 डिग्री पहुंच गया था, वहीं धूप निकलने से बुधवार को तापमान 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। शाम होते-होते सर्दी तेज हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से वेस्ट यूपी में मौसम फिर से पलटी मारेगा और हल्की बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रात में पड़ा पाला
इस सीजन में पहली बार पड़े पाले ने मौसम को और भी सर्द बना दिया। सुबह के समय पाला ज्यादा पड़ने के कारण मौसम धूप निकलने के बाद भी सर्द बना रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप का असर तेज होगा तो रात में पाला भी ज्यादा पड़ेगा। पाला सबसे ज्यादा आलू और सरसों की फसल को नुकसान देता है। यदि लगातार पाला पड़ेगा तो फिर आलू की फसल में भी पछेता झुलसा रोग आने से फसल नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की संभावना
पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ के बनने से फिर वेस्ट यूपी और एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही दो दिन तक अभी मौसम ऐसे ही रहेगा। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed