फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chalak ki gavahi

चालक की गवाही के बावजूद राशन डीलर को क्लीन चिट

Fri, 09 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 09 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
chalak ki gavahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव औरंगाबाद में लोगों ने राशन डीलर पर चीनी की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि सप्लाई अधिकारी ने राशन डीलर को क्लीन चिट देते हुए पकड़ी गई चीनी को थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव औरंगाबाद निवासी सरवर राशन डीलर है। लोगों का आरोप है कि बुधवार रात उसकी दुकान से पांच बोरी चीनी की गाड़ी में लादकर चालक जगपाल पुत्र रामफल निवासी गांव खानपुर थाना परीक्षितगढ़ ले जा रहा था। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस चीनी की बोरी से लदी गाड़ी और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बृहस्पतिवार को सप्लाई अधिकारी शिखा पांडे मौके पर पहुंची और राशन डीलर सरवर के कोटे की जांच की।
विज्ञापन

सप्लाई अधिकारी का कहना है कि पूरा कोटा मौजूद पाया गया। वहीं उसकी सभी चीनी की बोरियों पर मुहर लगी है। जबकि गाड़ी में लदी बोरियों पर कोई सरकारी मुहर नहीं है। उधर, शिखा पांडे ने राशन डीलर सरवर सहित आधा दर्जन लोग एक साथ खड़े किए और चालक जगपाल को बुलाकर उनमें से सरवर को पहचानने के लिए कहा। जिस पर जगपाल ने सरवर को पहचानते हुए कहा कि चीनी इसी की है। शिखा पांडे ने कहा कि चालक के बयान नोट कर उच्चाधिकारियोें को रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान आंदोलन ने की शिकायत  
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में डीएम से मिले और राशन डीलक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जरीफ, मो. फारुख, महकार, सूफियान, सलमान, गुड्डन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed