फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chakrod build with the illegal hold of miner

माइनर पर कब्जा कर बनाई चकरोड

Thu, 27 Feb 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
chakrod build with the illegal hold of miner
माइनर पर कब्जा कर बनाई गई चकरोड। - फोटो : LAWARD
लावड़(मेरठ)। लावड़-भगवानपुर मार्ग से गुजर रहे माइनर में कई साल से पानी न आने के कारण किसानों ने कब्जा कर लिया है। आलम यह है कि माइन में भराव कर सड़क बना दी गई। वहीं कुछ किसानों ने माइनर में फसलें उगा रखी है। सिंचाई विभाग आज तक इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।
विज्ञापन

निजी नलकूपों के चलन के बाद सिंचाई विभाग पूरी तरह लापरवाह हो गया। इस कारण देहात क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गए नलकूप व माइनरों पर कब्जा होता गया। आलम यह है कि सिंचाई विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं है। सरकार हर वर्ष माइनर की देखरेख के लिए बजट पास कर रही है। इस बजट का भी कुछ पता नहीं चलता। लावड़-भगवानपुर स्थित माइनर में कई वर्ष से पानी नहीं आ रहा है। कई किसानों ने इस माइनर पर कब्जा कर फसलें उगा रखी हैं। कुछ दूरी पर चलने के बाद माइनर का अस्तित्व खत्म करने के लिए माइनर पर कब्जा कर चकरोड बना दी गई। जिस कारण धीरे धीरे इस माइनर का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक किसान ने बताया कि माइनर के पास वाली जमीन लेखपाल ने उसे फसल उगाने के लिए दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed