{"_id":"573640734f1c1bb36b91a23d","slug":"chajja-gira","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरा, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का छज्जा गिरा, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने पर लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिया पुल ट्यूबवेल तिराहे के पास शुक्रवार रात एक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
भूमिया पुल से थोड़ा आगे ट्यूबवेल तिराहे के पास मोबीन का मकान है। रात करीब सवा आठ बजे मोबीन के परिजन घर में बैठे थे। अचानक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे से परिवार के छह लोग शहनाज, आरजू, शहजादी, हमीदा, गुलिस्ता और नईम दब गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग वहां पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में कुछ की हड्डी टूटी है तो कई को गहरी चोट है। सभी का उपचार किया जा रहा है। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव ने बताया कि मोबीन का पक्का मकान है। छज्जा गिरने की बात सामने आई है। अस्पताल में जाकर घायलों से पूछताछ की गई है।