चैत्र नवरात्र 2023: मैया के साज-शृंगार को सजे बाजार, बुधवार को पहला व्रत, देखें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। देवी के शक्तिपीठों और मंदिराें में माता की चौकी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मैया की पूजा के साथ ही उनके साज शृंगार की तैयारियों में भी श्रद्धालु घरों और मंदिरों में तैयारियों में जुट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्र में मैया की पूजा के साथ ही उनके साज शृंगार की तैयारियों में भक्त जुट गए हैं। नवरात्र पर कारोबार चमकाने के लिए बाजार भी सज गए हैं। माता की मूर्ति, चुनरी, नारियल, रोली, लौंग से पूजा की थाली और टोकरी तक की खरीद शुरू हो गई है। मां के नौ स्वरूपों वाली मूर्तियों की भी काफी मांग हैं। शहर में 300 से अधिक स्थाई और अस्थाई दुकानें सज गई हैं। नवरात्र पर श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत रखेंगे। कल से मंदिरों में घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।
मंदिरों और शक्तिपीठों में होंगे भव्य आयोजन
बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। देवी के शक्तिपीठों और मंदिराें में माता की चौकी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शहर में शक्तिधाम मंदिर, रामा संकीर्तन मंदिर, बाबा औघड़नाथ दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वरी भद्र काली मंदिर, दुर्गा मंदिर नौचंदी, मंशा देवी मंदिर और गोल मंदिर जयदेवी नगर में भव्य आयोजन होंगे।
घट स्थापना मुहूर्त
मीन लग्न में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बारिश से ठंड की दस्तक, चैत्र नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू, मेरठ महायोजना पर समिति मंथन कल
मूर्ति व शृंगार का सामान कीमत
अष्ट धातु देवी मूर्ति 2 इंच से 12 इंच 1600 रुपये प्रति किलो
देवी मां की मिट्टी की मूर्ति 20 रुपये से 2000 रुपये तक
फाइबर की देवी मां की मूर्ति 50 रुपये से 2000 रुपये तक
मां की पोषाक नाथद्वारा की 120 रुपये से 1200 रुपये तक
मुकुट जरकन 40 रुपये से 800 रुपये तक
माला जरकन, कुंदन, मोती 5 रुपये से 800 रुपये तक
व्रत का सामान और दाम की स्थिति (रुपये में)
खाद्य सामग्री पहले अब
कुट्टू का आटा (एक किलो) 125 120
सिंघाड़े का आटा (एक किलो) 200 160
सामक के चावल (एक किलो) 120 120
चौलाई के लड्डू (एक किलो) 110 110
फल दाम फुटकर
अंगूर 70-80
पपीता 30-35
खरबूजा 40-45
तरबूज 30-35
सेब 120 - 135
संतरा 70-80
अनार 100-120
कच्चा नारियल एक 30-35