फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chacha ko goli maari

छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा के चाचा को गोली मारी

Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
chacha ko goli maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दीपावली पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर सीसीएसयू के छात्रनेता ने एक छात्रा के चाचा को गोली मार दी। गंभीर हालात में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी छात्रनेता और उसके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला मेडिकल थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी का है। रविवार शाम छात्रनेता प्रवीण भड़ाना अपने चार साथियों के साथ कॉलोनी में घूम रहा था। आरोप है कि प्रवीण ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर छात्रनेता ने पहले छात्रा का हाथ पकड़ा और उसको अगवा करने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात परिजनों को बता दी। परिजनों ने छेड़छाड़ पर एतराज जताया।
विज्ञापन

जिस पर छात्रनेता ने छात्रा के ऊपर गोलियां चला दीं। जिसमें छात्रा के चाचा को एक गोली पेट में और दूसरी गोली कूल्हे में लगी है। कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया तो आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर मेडिकल एसओ रितेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज निकाली तो मार देंगे
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर आवाज निकाली या फिर पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को मार देंगे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी छात्रनेता खुद को समाजवादी छात्रसभा का नेता बताकर धमकी देता है। कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। कई बार मामले को बातचीत करके सुलह करने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। दीपावली पर आरोपी ने सारी हदें पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed