{"_id":"5817a3834f1c1bc132435f8c","slug":"chacha-ko-goli-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा के चाचा को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा के चाचा को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर सीसीएसयू के छात्रनेता ने एक छात्रा के चाचा को गोली मार दी। गंभीर हालात में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी छात्रनेता और उसके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला मेडिकल थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी का है। रविवार शाम छात्रनेता प्रवीण भड़ाना अपने चार साथियों के साथ कॉलोनी में घूम रहा था। आरोप है कि प्रवीण ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर छात्रनेता ने पहले छात्रा का हाथ पकड़ा और उसको अगवा करने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात परिजनों को बता दी। परिजनों ने छेड़छाड़ पर एतराज जताया।
जिस पर छात्रनेता ने छात्रा के ऊपर गोलियां चला दीं। जिसमें छात्रा के चाचा को एक गोली पेट में और दूसरी गोली कूल्हे में लगी है। कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया तो आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर मेडिकल एसओ रितेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आवाज निकाली तो मार देंगे
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर आवाज निकाली या फिर पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को मार देंगे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी छात्रनेता खुद को समाजवादी छात्रसभा का नेता बताकर धमकी देता है। कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। कई बार मामले को बातचीत करके सुलह करने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। दीपावली पर आरोपी ने सारी हदें पार कर दी।