फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaatra ne complexki tessri manjil se koodkar di jaan

छात्रा ने कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान  

Mon, 23 Jul 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
chaatra ne complexki tessri manjil se koodkar di jaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइन में रविवार दोपहर कक्षा 11 की छात्रा ने एक कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा के शव की देर रात शिनाख्त हुई। सीओ सिविल लाइन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद यह आत्महत्या का मामला माना गया है। हालांकि अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी श्रीपाल की आवास विकास कार्यालय के पास पाल नाम से दूध की डेयरी है। श्रीपाल की बेटी कोमल (16) शास्त्रीनगर स्थित एमपीजीएस में कक्षा 11 की छात्रा थी। साथ ही थर्डआई कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रह रही थी। कोमल के दो भाई हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग घर में सोए हुए थे। इस बीच छात्रा अकेली ही घर से निकल गई। 
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेहरू रोड पर नवनीत नेहवाल और उनके मौसेरे भाई कुलदीप राठी के शिवाय कांपलेक्स में प्रियनव और अन्य कोचिंग सेंटरों के साथ ही थर्डआई कोचिंग इंस्टीट्यूट भी है। रविवार को अवकाश होने के कारण अन्य कोचिंग सेंटर बंद थे। जबकि प्रियनव कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी खुली थी। जिसमें करीब 25 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलिंग से कूदी
दोपहर करीब 3:25 बजे कोमल चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर पहुंची। लेकिन गेट बंद मिलने पर तीसरी मंजिल की रेलिंग के पास खड़ी हो गई। करीब 3:46 बजे छात्रा वहां से कूद गई। वहां मौजूद छात्रों ने कुलदीप राठी को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद खून से लथपथ छात्रा को होप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

नहीं हुई शिनाख्त
सीओ सिविल लाइन के अनुसार महिला पुलिस ने तलाशी ली। लेकिन छात्रा की शिनाख्त नहीं हो पाई। कोचिंग संचालक ने पुलिस को बताया कि छात्रा उनके कोचिंग सेंटर में नहीं पढ़ती थी। छात्रों ने सूचना दी तो वह पीएल शर्मा रोड से बाइक से पहुंचे और छात्रा को अस्पताल ले गए। पुलिस ने छात्रा के फोटो के आधार पर कोचिंग सेंटरों से जानकारी की। रात करीब 10:30 बजे छात्रा के परिजनों को पता चला। जिसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर मोर्चरी पहुंची। छात्रा के भाई और पिता ने शव की शिनाख्त की। उसके बाद परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे।

छात्रा के गिरते ही हुए फरार
करीब 21 मिनट तक छात्रा रेलिंग के पास खड़ी रही। उस समय बताया गया कि एक बाइक और कार भी कांप्लेक्स के आसपास सड़क पर थी। जिसमें कुछ संदिग्ध युवक भी देखे गए। लेकिन छात्रा के कूदने के बाद बाइक और कार लेकर युवक फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सड़क पर पड़े खून को पानी डालकर साफ कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर डीवीआर कब्जे में ले ली।


छात्रा ने सुसाइड किया
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्पष्ट हो गया कि छात्रा ने तीसरी मंजिल के पास रेलिंग से कूदकर सुसाइड किया है। कारणों को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जिस समय छात्रा रेलिंग से कूदी, उस समय आसपास कोई छात्र या युवक मौजूद नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण साफ हो जाएगा। -श्रीराम अर्ज, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed