फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaaku se godkar dusri patni ka katl

चाकू से गोदकर दूसरी पत्नी का कत्ल  

Tue, 02 Jan 2018 11:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 02 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
 chaaku se godkar dusri patni ka katl
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मोदीपुरम की क्वींसलैंड कॉलोनी के फ्लैट संख्या जी 78 में रविवार रात नए साल के जश्न के बीच एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी को चाकू से गोद डाला। हत्यारोपी ने पहली पत्नी की छोटी बहन से ही प्रेम विवाह किया था। कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद पहली पत्नी को कॉल करके सूचना भी दी। लेकिन उसने इसे झूठ माना। जिस पर वह शव को घर में बंद कर फरार हो गया। सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू और थपकी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बाईपास स्थित क्वीसलैंड कॉलोनी निवासी दीपक चौधरी पुत्र ओमप्रकाश फूड आइटम की ट्रेडिंग करता था। मूल रूप से गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी दीपक ने सन 2003 में ऊन शामली निवासी मंजू से शादी की थी। मंजू और दीपक से एक बेटी (दस साल) और बेटा (छह साल) है। शादी के बाद दीपक के मंजू की छोटी बहन प्रीति चौधरी (27) से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसके बाद दीपक ने मंजू को छोड़कर प्रीति से सन 2009 में प्रेम विवाह कर लिया था। दूसरी शादी का विरोध होने पर दीपक प्रीति को लेकर क्वींसलैंड कॉलोनी में रहने लगा था। दोनों से एक बेटा प्रांजल है। हालांकि बाद में मंजू का भी आना-जाना हो गया था।
विज्ञापन


प्लानिंग के साथ भेजा बेटा
दीपक ने प्रीति के कत्ल की प्लानिंग पहले से ही कर रखी थी। प्रीति का ननदोई बुलंदशहर के गांव नंगला नानपुर निवासी संजय रविवार को मुजफ्फरनगर से वापस आ रहा था। दीपक ने संजय को फोन कर कहा कि मैं प्रीति को लेकर बाहर जा रहा हू। प्रांजल कॉलोनी के बाहर मिलेगा। उसे साथ लेकर चले जाना। जब मैं लौटूंगा तो प्रांजल को बुला लूंगा। जिसके बाद संजय प्रांजल को लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जश्न के बीच बेरहमी से कत्ल
पुलिस के अनुसार दीपक ने प्रीति के शरीर पर पहले थपकी से कई वार किए। उसके बाद सिर, गले और अन्य हिस्सों को चाकू से गोद डाला। घटनास्थल पर चारों तरफ खून पड़ा मिला। चाकू और थपकी भी खून से सनी थी। इस दौरान घर में बंधा कुत्ता काफी भोंका। लेकिन कॉलोनी के लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। वे इसे रोजाना का झगड़ा मानकर वहां नहीं पहुंचे थे।

कारण निजी पारिवारिक विवाद
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे दीपक और प्रीति के बीच निजी पारिवारिक विवाद सामने आया है। दोनों के बीच करीब एक साल से दांपत्य संबंध खराब चल रहे थे। चर्चा है कि कोई ऐसा काम था, जो दीपक प्रीति को करने से मना करता था। लेकिन प्रीति के न मानने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। प्रीति के न मानने पर दीपक ने उसका कत्ल करने की ठान ली थी।

नहीं हुआ था यकीन
दीपक के अपने घर वालों से भी संबंध खराब हैं। मंजू शादी के बाद से ससुराल में ही रह रही है। मंजू ने पुलिस को बताया कि दीपक ने रविवार रात उसे कॉल कर कहा था कि उसने प्रीति की हत्या कर दी। उसे सोचा कि दीपक शराब के नशे में बोल रहा है। लेकिन जब रविवार देर रात से दीपक और प्रीति का मोबाइल नहीं मिला तो वह सोमवार सुबह कॉलोनी में पहुंची। पुलिस बुलाकर ताला तोड़ा गया तो प्रीति का शव मिला। 


दीपक ही करेगा खुलासा
एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार पहली पत्नी मंजू ने ही हत्यारोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में कई बातें सामने आई हैं। दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed