{"_id":"69930ba09f26dc02f40eedb0","slug":"central-market-traders-should-be-saved-from-ruin-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1110082-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को बर्बाद होने से बचाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को बर्बाद होने से बचाया जाए
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार समिति और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संयुक्त व्यापार समिति और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया गया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री से सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर के व्यापारियों की आजीविका बचाने की गुहार की गई। यहां कुछ देर के निरीक्षण का भी अनुरोध किया गया। इसके साथ ही कहा गया कि यहां के व्यापारियों को बर्बाद होने से बचाया जाए।
संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अवैध दुकानों के ध्वस्तीकरण से लगभग 5000 दुकानदार और करीब एक लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे। इससे उनकी आजीविका पर गहरा संकट आ गया है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आशा जताई कि सेंट्रल मार्केट की समस्याओं को मानवीय दृष्टि से सुना जाएगा। संयुक्त व्यापार समिति महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए उन्होंने व्यापारियों के नियमितीकरण के लिए न्यायसंगत समाधान निकालने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के मेरठ आगमन के दौरान व्यापारियों की व्यथा सुनने का अवसर दिया जाए। इस दौरान अरविंद चौधरी, हेमंत बैजल, प्रफुल्ल सहित अन्य मौजूद रहे।