फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central investigative agencies being misused: Balwant Singh

केंद्रीय जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग: बलवंत सिंह

Sun, 12 Mar 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Central investigative agencies being misused: Balwant Singh
मेरठ। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के जिला सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को बार काउंसिल सदस्य और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यायपालिका पर हमला कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान में उल्लेखित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को समाज में फैलाना बेहद जरूरी है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता की हिफाजत भी जरूरी है। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन राज्य कमेटी के अलीगढ़ से आए उप सचिव ओपी शर्मा और सचिव ब्रजवीर सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया लाॅयर्स यूनियन वकीलों का संगठन है, जो जनता को सस्ते और सुलभ न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संगठन जनतंत्र, धर्मनिरपेक्षता न्याय और समाजवाद सिद्धांतों को आगे ले जाना चाहता है। तभी देश की आर्थिक, राजनीतिक, न्यायिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

सम्मेलन में 71 सदस्यीय जिला काउंसिल का चुनाव हुआ। 27 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। 27 सदस्यों में से 11 सदस्यीय सचिव मंडल चुना गया। इसमें अब्दुल जब्बार खान जिलाध्यक्ष, जीपी सलोनिया, मुनेश त्यागी, राजकुमार गुर्जर, प्रभात मलिक जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह जिला सचिव, ब्रह्म शीला कोषाध्यक्ष, जयकरण, जावेद, प्रेमलता और पंकज जैन सह सचिव चुने गए। सम्मेलन को मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा और सचिव विनोद चौधरी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed