Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Census awareness campaign launched; SDM flags off digital van

Meerut News: जनगणना जागरुकता अभियान शुरू, डिजिटल वैन को एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Census awareness campaign launched; SDM flags off digital van
मवाना - जनगणना जागरूकता अभियान की डिजिटल वैन का उद्घाटन करते उप जिलाधिकारी। स्रोत : संवाद
- 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के लिए प्रशासन ने जागरुकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने तहसील परिसर से जनगणना जागरुकता डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जनगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी देगी।
तहसील परिसर में जनगणना से संबंधित सूचना बैनर भी लगाया गया है। इसके माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण अवधि निर्धारित की गई है। जनगणना का संदर्भ समय 5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि 12 बजे तय किया गया है। प्रशासन की ओर से हर शहर, हर ग्राम, छूटे न कोई नाम जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी भी एक प्रमुख नारा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील की। साथ ही घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। यह देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उप जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार निरंकार सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed