फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrations and havans mark the formation of the BJP government in West Bengal

Meerut News: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन पर जश्न, हवन

Sat, 09 May 2026 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 09 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrations and havans mark the formation of the BJP government in West Bengal
सरूरपुर। पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद यज्ञ करते भाजपाई। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यज्ञ-हवन किया। शनिवार को भूनी चौराहे स्थित अवध विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर प्रदेश की खुशहाली, विकास और सुख-समृद्धि की कामना की।

भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। नई सरकार प्रदेश में विकास को नई गति देगी और भ्रष्टाचार व अराजकता पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान आदेश कसाना, मनोज चौधरी, आदेश फौजी, अनिल दबथुवा, कृष्णपाल, पवन शर्मा, गौतम चौधरी, लोकेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed