फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated Christmas with children, danced with Santa

Meerut News: बच्चों संग मनाया क्रिसमस उत्सव, सांता के साथ थिरके

Sat, 20 Dec 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Dec 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas with children, danced with Santa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में शनिवार को किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय परिसर को क्रिसमस ट्री, झालरों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रेव फादर मारिया जॉन, सुपीरियर रेव ब्रदर पॉल, प्रधानाचार्य रेव ब्रदर आनंद, रेव ब्रदर प्रदीप और समन्वयकों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सभी सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वागत नृत्य में नन्हें बच्चों ने मनमोहक एंजेल डांस प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की कहानी को सुंदर नाटिका के माध्यम से दर्शाया। किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा गाए गए क्रिसमस कैरोल ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि फादर मारिया जॉन ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेम, शांति और सेवा का महत्व समझाया तथा विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सांता क्लॉज का आगमन हुआ, जिससे बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सांता ने बच्चों के साथ नृत्य किया और खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed