फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CDO upset over substandard bricks at mini-stadium.

Meerut News: मिनी स्टेडियम में घटिया ईंट देख नाराज हुईं सीडीओ

Wed, 07 Oct 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
CDO upset over substandard bricks at mini-stadium.
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम की जांच करते सीडीओ नूपुर गोयल स्रोत संवाद
- मिड डे मील में दुर्गंध पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

- जांच के लिए ईंट और कॉलेज के रजिस्टर साथ ले गईं सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बुधवार को कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। करीब 216 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियम के निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी जताई। ईंट, सीमेंट समेत अन्य निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार भी लगाई।
मिनी स्टेडियम का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। सीडीओ ने निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों से सामग्री के निर्धारित सरकारी मानकों की जानकारी ली। ईंट की गुणवत्ता पर संदेह होने पर मौके पर ही उसकी जांच कराई गई। ईंटों के नमूने जांच के लिए अपने साथ ले गईं। उन्होंने निर्देश दिए कि मानक के विपरीत सामग्री का इस्तेमाल तत्काल बंद किया जाए और निर्माण में केवल गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग हो। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद सहित लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंदगी पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर और मैदान में जगह-जगह उगी झाड़ियों और कक्षाओं के आसपास गंदगी मिलने पर भी सीडीओ नाराज हुईं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षकों की कार्यशैली की भी समीक्षा की। उन्होंने शैक्षणिक माहौल और बुनियादी सुविधाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गंधयुक्त मिड डे मील मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के बाद सीडीओ ने कॉलेज में मिड डे मील की व्यवस्था देखी। भोजन की गुणवत्ता खराब होने और उसमें दुर्गंध आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों से भोजन की जांच कराई। कक्षा छह से आठवीं तक के करीब 157 विद्यार्थियों को बाल विकास सेवा संस्थान की ओर से मिड डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर सीडीओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।


सेनेटरी पैड और फर्नीचर के भुगतान की जांच
औचक निरीक्षण में छात्र कल्याण योजनाओं में भी अनियमितता सामने आई। छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड के लिए आवंटित धनराशि के कागजी आंकड़ों और मौके पर उपलब्धता में अंतर पाया गया। वहीं फर्नीचर मरम्मत के नाम पर भुगतान होने के बावजूद कक्षाओं में कई बेंच टूटी मिलीं। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। योजना से संबंधित रजिस्टर वह जांच के लिए अपने साथ ले गई।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम की जांच करते सीडीओ नूपुर गोयल स्रोत संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम की जांच करते सीडीओ नूपुर गोयल स्रोत संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम की जांच करते सीडीओ नूपुर गोयल स्रोत संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहे मिनी स्टेडियम की जांच करते सीडीओ नूपुर गोयल स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed