फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU's UG admission portal will open in the first week of May.

Meerut News: मई के पहले हफ्ते में खुलेगा सीसीएसयू का यूजी प्रवेश पोर्टल

Sat, 25 Apr 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
CCSU's UG admission portal will open in the first week of May.
- मेरठ मंडल के छह जिलों में नए सत्र के लिए पंजीकरण की तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित मेरठ मंडल के छह जिलों में सत्र 2026-27 के लिए यूजी-पीजी प्रवेश प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने और इसी महीने सीबीएसई-आईएससी के परिणाम आने की संभावना को देखते हुए विवि प्रशासन ने पंजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। विवि के अनुसार मई के पहले सप्ताह में प्रवेश पोर्टल खुल जाएगा। विवि में 700 से अधिक संबंधित कॉलेजों में करीब पौने दो लाख सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की डेढ़ लाख से ज्यादा सीटें शामिल हैं।
विवि कैंपस में बीकॉम ऑनर्स, बीएससी केमिस्ट्री, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स जैसे कई ऑनर्स यूजी पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। आगामी सत्र में कई संबद्ध कॉलेज भी बीए, बीकॉम और बीएससी में ऑनर्स कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने की मजबूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

एडेड-राजकीय कॉलेजों में होगी कड़ी टक्कर

सत्र 2026-27 में मेरठ मंडल के 724 कॉलेजों में से केवल 48 एडेड और राजकीय कॉलेजों में कम फीस पर प्रवेश मिलेगा। इनमें कुल 60 हजार के आसपास सीटें हैं। शेष सीटें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में होंगी, जहां फीस सरकारी फीस से पांच गुना तक हो सकती है। ऐसे में एडेड-राजकीय कॉलेजों पर छात्रों का दबाव रहने की उम्मीद है। विवि से जुड़े छह जिलों में यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में 1,23,811 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई-आईएससी के रिजल्ट के बाद प्रवेश चाहने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि कई छात्र निजी विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स में चले जाएंगे। इसलिए प्रवेश के लिए मारामारी नहीं रहेगी लेकिन एडेड-राजकीय कॉलेजों की 60 हजार सीटों पर कड़ी टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

9842 विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक
मेरठ मंडल में 9842 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 51,382 विद्यार्थियों के अंक 60 से 74 प्रतिशत के बीच हैं। एडेड-राजकीय कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में प्रथम श्रेणी और ससम्मान श्रेणी के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

विवि ने जारी किए परिणाम
सीसीएसयू ने एमबीए, एमबीए-एचए, एमएससी मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी, एमएससी एग्री जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (प्रथम सेमेस्टर) तथा एमएससी एग्रीकल्चर के विभिन्न विषयों (अग्रोनॉमी, डेयरी साइंस, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स आदि) के तृतीय सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। विभिन्न विषयों में चुनौती मूल्यांकन के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। छात्र अब विवि की वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed