सीसीएसयू: नए साल पर छात्रों ने पी शराब, तो मिलेगी कड़ी सजा, कड़े निर्देश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि प्रबंधन ने आदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा नए साल के जश्न में शराब पीता, हंगामा करता या विवि की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता मिला तो उसका प्रवेश निरस्त कर विवि से निष्कासित कर दिया जाएगा।
बता दें कि दो दिन पहले ही विवि कैंपस के महाराणा प्रताप छात्रावास में शराब व मांस पार्टी के बाद एमसीए के चार छात्रों ने जमकर उत्पाद मचाया था। छात्रों ने नशे में बाथरूम की टोंटी और पाइप तोड़ दिए। इससे हॉस्टल में कई जगह पानी भर गया था।
सुबह शिकायत पर वॉर्डन कमरे में पहुंचे तो शराब की खाली बोतलें और कुकर में मांस मिला था। चारों छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित कर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।
किसी भी हॉस्टल में इस तरह की शिकायतें मिलीं तो छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई हॉस्टलों में अनुशासनहीनता की सूचनाएं मिल रही हैं। वहां पर भी सख्ती की जाएगी। -प्रो. पीके शर्मा, चीफ वार्डन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/