{"_id":"66af99c453fd17a43c092240","slug":"ccsu-second-open-merit-of-the-campus-today-students-heartbeats-increased-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : परिसर की दूसरी ओपन मेरिट आज, छात्रों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : परिसर की दूसरी ओपन मेरिट आज, छात्रों की धड़कनें बढ़ीं
Sun, 04 Aug 2024 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:40 PM IST
सार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के विभागों में यूजी के सभी डिग्री, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के लिए दूसरी ओपन मेरिट सोमवार को जारी होगी।
विज्ञापन
books
- फोटो : freepik
विस्तार
कैंपस के लिए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित सभी छात्र अपनी लॉगइन आईडी से ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड करते हुए पांच से छह अगस्त तक किसी भी विभाग एवं कोर्स के लिए जमा करा सकते हैं। विभाग सात और आठ अगस्त को मेरिट बनाते हुए प्रवेश करेंगे। सीसीएसयू परिसर में सात सौ से अधिक सीटें खाली हैं।
पीजी में पंजीकरण को सीजीपीए का विकल्प शुरू
विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में जारी परास्नातक और परास्नातक स्तर के सभी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में पंजीकरण के लिए सीजीपीए भरने का विकल्प दे दिया है। विवि के अनुसार पंजीकरण फॉर्म में छात्र जैसे ही स्नातक के अधिकतम सीजीपीए और प्राप्त सीजीपीए दर्ज करेंगे, उनके स्नातक के अंक प्रतिशत में दर्ज हो जाएंगे।
विवि ने जारी किए रिजल्ट
विवि ने बीए-एलएलबी अष्टम सेमेस्टर, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर, बीपीटी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, एमपीटी द्वितीय वर्ष, एमओटी द्वितीय वर्ष, बीआरडीआईटी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, बीवॉक योगिक साइंस अष्टम सेमेस्टर, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमए संगीत चतुर्थ सेमेस्टर, एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर, एमए इतिहास द्वितीय वर्ष प्राइवेट का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
एलएलएम के लिए आठ तक अपलोड करें प्रमाणपत्र
विवि परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों में एलएलएम में प्रवेश के लिए प्रस्तावित काउंसिलिंग से पहले छात्र अपने प्रमाणपत्र अब आठ अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं। विवि के अनुसार यदि कोई छात्र कॉलेज च्वाइस बदलना चाहता है तो वह भी आठ अगस्त तक हर हाल में बदल ले। विवि के अनुसार अनेक छात्रों ने एलएलएम प्रवेश परीक्षा में आवेदन के वक्त अपने एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी के अंक रिजल्ट जारी नहीं होने के चलते दर्ज नहीं किए थे। ऐसे छात्र अपनी लॉगइन आईडी के जरिए अब अपने अंक अपलोड कर दें। ऐसा नहीं करने पर छात्रों को एलएलएम काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।