फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

13 से रेग्युलर, 17 से प्राइवेट फार्म भरें

Wed, 10 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्रों का परीक्षा फॉर्म का इंतजार पूरा होने वाला है। 13 फरवरी से रेग्युलर और 17 फरवरी से प्राइवेट एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन


विवि धीरे-धीरे फॉर्म ओपन करेगा। एमए और एमकॉम के फॉर्म 20 फरवरी से ऑनलाइन होंगे। विवि फरवरी में फॉर्म भरवाने का काम पूरा करना चाहता है। मार्च में मुख्य परीक्षाएं शुरू होनी हैं।
विज्ञापन


सीसीएसयू के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक स्नातक रेग्युलर फर्स्ट ईयर के एग्जाम फॉर्म 13 फरवरी से ऑनलाइन भरे जाएंगे। कंपनी को इसके तैयारी पूरी करने का निर्देश दे दिया है। शुरुआत रेग्युलर फर्स्ट ईयर के फार्म से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17 फरवरी से ग्रेजुएशन प्राइवेट फर्स्ट ईयर के फार्म ओपन किए जाएंगे। 20 फरवरी से ग्रेजुएशन प्राइवेट और रेग्युलर में सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर, एमए और एमकॉम प्राइवेट में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के फॉर्म ओपन किए जाएंगे। विवि फरवरी में फॉर्म भरवाने का काम पूरा कर लेगा।

यह लक्ष्य तय किया गया है। सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरने में जो परेशानी आई थी, उनको दूर कर दिया गया है। जिन फॉर्म को भरने में दिक्कत आ रही थी, उनके लिए अलग लिंक दिया था।

डाटा वेरीफिकेशन है चुनौती
कंपनी
बदलने की वजह से एडमिशन का डाटा ट्रांसफर हुआ है। कुछ केस कॉलेज ट्रांसफर, एडमिशन कैंसिल और गैप ईयर वाले भी हैं। इनकी वजह से परेशानी आई थी।

विवि के सामने डाटा वेरीफिकेशन चुनौती है। जिनका फॉर्म ओपन नहीं हो रहा, उनकी जानकारी ली जा रही है, लेकिन एडमिट कार्ड वेरीफिकेशन के बाद ही जारी होंगे। ऐसे छात्रों का रिजल्ट भी रोका जा सकता है।

पांच लाख छात्रों को इंतजार
विवि
की मुख्य परीक्षा में पांच लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। तय समय में फॉर्म पूरे भरवाना विवि के लिए चुनौती है। क्योंकि विवि के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है।


वह लेट हो चुका है, इसलिए फॉर्म भरवाने में आने वाली परेशानियों को तत्काल दूर करना होगा। सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म की तरह कई बार डेट बढ़ानी पड़ी तो उससे परेशानी हो सकती है। इस बार छात्रों की संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed