{"_id":"315db40f56a6826213d6ef16b683c018","slug":"ccsu-news-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में पांच और विवि में आठ फरवरी तक जमा होंगे सेमेस्टर फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में पांच और विवि में आठ फरवरी तक जमा होंगे सेमेस्टर फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू में एग्जाम फार्म की समस्याओं को लेकर छात्रों ने सोमवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में जमकर हंगामा किया। ऑनलाइन फार्म नहीं खुलने की समस्या अभी सुलझी नहीं है। विवि ने छात्रों को राहत देते हुए दो दिन डेट और बढ़ा दी है।
विवि ने ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स के सेमेस्टर एग्जाम फार्म 20 जनवरी से भरवाने शुरू किए थे। अंतिम तिथि 30 जनवरी थी। लेकिन छात्रों के ऑनलाइन फार्म नहीं खुलने समस्या के चलते तिथि दो दिन बढ़ा दी गई थी। सोमवार को अंतिम तिथि थी। वहीं, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव अनुज जावला के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में हंगामा कर दिया। छात्रों ने मांग रखी कि उनके ऑनलाइन फार्म नहीं खुल रहे हैं।
मेरठ कॉलेज में एमएससी सांख्यिकी में एक पेपर का कोड गलत आ रहा है। एडमिशन होने के बाद ट्रांसफर हुए केस के फार्म नहीं खुल रहे। इसके अलावा जिन्होंने अपना एडमिशन कैंसिल करा दूसरे कॉलेज में कराया था, उनके भी फार्म नहीं खुल रहे। एलएलबी में फीस ज्यादा जमा होने और बाद में वह सही होने के बाद बचे पैसे वापस कराने की भी मांग की गई। डाटा ट्रांसफर होने में रही कुछ कमियों की वजह से यह दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने छात्रों को समाधान का आश्वासन दिया। अब फार्म भरने की डेट दो दिन और बढ़ा दी है। ऑनलाइन फार्म तीन फरवरी तक, कॉलेजों में पांच फरवरी और विवि में आठ फरवरी तक जमा होंगे। छात्रों ने ऑनलाइन फीस साइबर कैफे संचालक के खाते से जमा कराई है। पैसा उसी खाते में नहीं भेजा जा सकता। जिनका पैसा वापस होना है वह कॉलेज के खाते में भेजा जाएगा। इस दौरान सम्राट मलिक, सौरभ राठी, गौरव सिरोही, अंकित ढाका, प्रतीक भारद्वाज आदि शामिल रहे। उधर, छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में भी छात्र रजिस्ट्रार से मिले।