फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

बीएससी नर्सिंग में फेल का डर हुआ कम

Tue, 26 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 26 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सीसीएसयू ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के छात्र-छात्राओं का फेल होने का डर कम कर दिया है। अब फेल होने पर एक साल पिछड़ना नहीं पड़ेगा। विवि की परीक्षा समिति ने सप्लीमेंट्री की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। चार साल की डिग्री में तीन साल में सब क्लियर करना होगा। चौथे साल सप्लीमेंट्री नहीं दी जा सकेगी।
विज्ञापन


अभी तक सप्लीमेंट्री की व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को फेल होने का डर काफी सताता था। पिछले दिनों विवि में फेल होने पर कई संस्थानों के छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया था। फेल होने पर ईयर बैक हो रही थी। सप्लीमेंट्री आने से राहत मिलेगी। सप्लीमेंट्री के लिए कमेटी गठित की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा समिति ने सप्लीमेंट्री को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मूल्यांकन में भी अब विषय के एक्सपर्ट ही कॉपी जांचेंगे।
विज्ञापन


एमबीबीएस पासआउट से कॉपी चेक होती रही हैं। अब बीएससी नर्सिंग या एमएससी नर्सिंग पासआउट ही कॉपी चेक करेंगे।

यूएफएम के लिए कमेटी गठित
यूएफएम (अनफेयर मींस) के मामलों में मर्सी की कई अपील आई थीं। परीक्षा समिति ने अपील पर विचार करने के लिए एक जांच कमेटी गठित की है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा एमएड सत्र 2011-12 में काउंसिलिंग से प्रवेशित छात्रों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराकर रिजल्ट घोषित करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed