{"_id":"b39382ccc19a7fd4cbd749707d822c59","slug":"ccsu-news-hindi-news-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के एग्जाम फॉर्म आने में देरी पर देरी हो रही है। सोमवार से ट्रेडिशनल अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सेमेस्टर सिस्टम के एग्जाम फार्म ऑनलाइन आने थे। लेकिन कंपनी की अधूरी तैयारी की वजह से विवि ने फॉर्म भरने की डेट स्थगित कर दी है।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के हजारों छात्र-छात्राओं को फॉर्म का इंतजार है। सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षा लटकी हुई है। विवि ने 18 जनवरी से ट्रेडिशनल कोर्स और 20 जनवरी से प्रोफेशनल कोर्स के एग्जाम फार्म ऑनलाइन करने की बात कही थी। फार्म भरवाने से पहले विवि ने कंपनी बदली है। पुरानी कंपनी ने नई कंपनी को डाटा ट्रांसफर किया है।
उसे समझने और अपने सॉफ्टवेयर में रन करने में वक्त लग रहा है। नई कंपनी की तैयारी के हिसाब से अभी फॉर्म सही ढंग से नहीं खुल रहे थे, इसलिए तिथि स्थगित करने का निर्णय हुआ है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि नई तिथि एक-दो दिन में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा लेट शुरू होगी
परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने की वजह से परीक्षा पिछड़ गई है। दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा जनवरी में भी शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। इसका असर अगले सेमेस्टर पर पड़ेगा। इसके अलावा रेग्युलर और प्राइवेट के फार्म भरे जाने हैं। यह फार्म आने में भी देरी होगी। क्योंकि कंपनी बदली गई है इसलिए इसे थोड़ा वक्त लगेगा। विवि की प्राथमिकता परीक्षा फार्म भरवाना है। सोमवार को अधिकारी इसको लेकर बैठक भी कर सकते हैं।