फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

चार फरवरी से हो सकती हैं सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 15 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

दीक्षांत के बाद अब चौधरी चरण सिंह विवि परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार शाम को शैक्षिक सत्र 2015-16 की सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को लेकर परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा के टाइम टेबल से लेकर परीक्षा कार्यक्रम की तिथियां प्रस्तावित की गईं।

विज्ञापन


उधर, विवि ने साफ कर दिया है कि सेमेस्टर परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर एक से चार बजे के बीच होंगी। हालांकि अभी विवि ने प्रस्तावित कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।
विज्ञापन


विवि ने पीजी सेमेस्टर (ट्रेडिशनल) की परीक्षा चार से 16 फरवरी के बीच संपन्न कराने का प्रस्ताव रखा है। इसी बीच यूजी और पीजी प्रोफेशनल की सेमेस्टर परीक्षाएं 12 से 29 फरवरी के बीच आयोजित की जानी है, जिसको लेकर बैठक में लगभग सहमती बन गई है। अंतिम मुहर परीक्षा फार्म भरने के बाद लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि कई दफा विवि को परीक्षा फार्म भरवाने में दिक्कत आती है, जिसके चलते फार्म भरने की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ता है। बीबीए, बीसीए समेत यूजी पीजी प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फार्म 20 से 27 जनवरी के बीच ऑनलाइन भरे जाएंगे, जबकि एमबीबीएस, एमडी आयुर्वेद व एमए आयुर्वेद समेत अन्य कोर्स के परीक्षा फार्म 19 से 24 जनवरी के बीच भरे जाएंगे। इनका विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।


पीएचडी के लिए भरे गए 6593 फार्म
सीसीएसयू द्वारा भरवाए जा रहे पीएचडी परीक्षा फार्म की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 1136 सीटों के सापेक्ष में अब तक 6593 परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जा चुके हैं। इनके 10 हजार तक जाने की संभावना है। क्योंकि अभी 20 जनवरी फार्म भरने की अंतिम तिथि है। इसी बीच पीएचडी की खाली सीटों की संख्या बढ़कर 2 हजार तक जा सकती है। क्योंकि काफी छात्रों की पीएचडी पूरी होने की बाद सीटें खाली हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed