फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

डाटा दबाया तो मान्यता पर तलवार

Thu, 14 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 14 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सरकार के अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण को कॉलेज पलीता लगाने पर तुले हैं। उनकी पोल न खुल जाए इस वजह से बार-बार डाटा मांगे जाने के बावजूद अपलोड नहीं कर रहे। शासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। जो कॉलेज डाटा नहीं देंगे उनकी मान्यता निरस्त करने पर विचार चल रहा है। सीसीएसयू के 827 कॉलेजों में से महज 51 कॉलेजों ने डाटा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक और स्टॉफ की जानकारी लेने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसको लेकर सरकार और विभिन्न संस्थाओं की दूरगामी योजना है। उच्च शिक्षा को लेकर नीति तैयार होगी। कोई भी योजना और गुणवत्ता बढ़ाने में इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस मंशा से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से पोर्टल पर डाटा अपलोड करने को कहा गया था। सीसीएसयू के मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों से भी डाटा अपलोड करने को कहा गया था, कई सर्कुलर भेजने के बाद भी कॉलेजों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। 827 कॉलेजों में से महज 51 कॉलेजों ने डाटा अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति की ओर से जारी आदेश में 14 जनवरी तक डाटा अपलोड करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अपने यहां फैकल्टी रखने के नाम पर खेल कर रखा है। कागजात लगा रखे हैं लेकिन फैकल्टी नहीं है। एक नाम की फैकल्टी के कई-कई कागज लगे हैं। ऑनलाइन डाटा अपलोड करने में वह पकड़े जाएंगे। इस वजह से कॉलेज डाटा अपलोड करने में लापरवाही दिखा रहे हैं। विवि ने नोडल अधिकारी डॉ. एसएस गौरव और सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed