फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

सीसीएसयू के डाटा से छेड़छाड़ रुकेगी

Tue, 12 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सीसीएसयू 18 जनवरी से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के सेमेस्टर सिस्टम के एग्जाम फार्म ऑनलाइन करेगी। ऑनलाइन प्रणाली को इस बार और सुदृढ़ करने की योजना है। 13 जनवरी को कॉलेजों को आईडी और पासवर्ड दे दिए जाएंगे। विवि की योजना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन डाटा के साथ छेड़छाड़ न की जा सके।
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र-छात्राएं फिलहाल एग्जाम फार्म का इंतजार कर रहे हैं। विवि फार्म भरवाने में लेट हो गया है। कंपनी बदलने और सिस्टम में बदलाव लाने के चक्कर में भी देरी हुई है। रजिस्ट्रार दीप चंद्र के मुताबिक 13 जनवरी को कॉलेजों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों की अटेडेंस और दूसरे काम कॉलेज ऑनलाइन ही करेंगे। एडमिट कार्ड की कॉपी उनके पास ऑनलाइन मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


18 जनवरी की दोपहर से विवि की वेबसाइट पर पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के सेमेस्टर के एग्जाम फार्म ओपन कर दिए जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र फार्म भर सकेंगे। 24 जनवरी तक फार्म भरे जाएंगे। विस्तृत शेड्यूल दो-तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। इस बार फार्म भरने के साथ अगर किसी छात्र की कोई शिकायत है तो पोर्टल पर वह दर्ज कराने के लिए लिंक दिया जाएगा। छात्रों की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार का कहना है डाटा में किसी किस्म की छेड़छाड़ न हो इसके पूरी तैयारी की गई है। डाटा वेरीफिकेशन का काम हो गया है। काम शुरू होने में देरी हो रही है, लेकिन इस बार गलतियों में विवि का समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed