{"_id":"6dd8d59a2c329345e667c46e035a06de","slug":"ccsu-news-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू का दीक्षांत आज, मेधावियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू का दीक्षांत आज, मेधावियों का होगा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को 27वां दीक्षांत समारोह होगा। अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। वह सीधे विवि में हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। आखिरी वक्त पर कुलाधिपति के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह दो सत्र में होगा। पहले सत्र में राज्यपाल मेधावियों को मेडल देंगे। 2014 और 2015 के टॉपर छात्रों को मेडल देंगे। दूसरा सत्र दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें छात्रों को मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि वर्धा महाराष्ट्र के कुलाधिपति प्रो. कपिल कपूर की मौजूदगी में कुलपति गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। यह दीक्षांत समारोह पारंपरिक परिधान में होने की वजह से खास रहेगा। ड्रेस कोड में गाउन की जगह पटका रखा गया है। पटके की व्यवस्था विवि ने की है। छात्र, फैकल्टी और विभिन्न परिषद के सदस्य अलग-अलग रंग के पटके पहनेंगे।
विज्ञापन
कुलाधिपति मेडल, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल, किसान ट्रस्ट के दो पुरस्कार और प्रायोजित मेडल देंगे। 12:30 बजे तक वह दीक्षांत समारोह में रहेंगे। एक बजकर 10 मिनट से दो बजे तक लंच टाइम रखा है। दो बजे से दो बजकर 45 मिनट तक का वक्त रिजर्व रखा है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा की माताजी का रविवार को निधन हो गया था। इस वजह से वह समारोह में शरीक नहीं होंगे।
विज्ञापन
कुलाधिपति कुलपति आवास भी जाएंगे। प्रतिकुलपति उनका दायित्व निभाएंगे। कुलाधिपति 10 मिनट गेस्ट हाउस रुकेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे रवाना हो जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र कुलाधिपति प्रो. कपिल कपूर हैं। पहले सत्र का दीक्षांत करने के बाद कुलाधिपति चले जाएंगे। मुख्य अतिथि दूसरे सत्र में मौजूद रहेंगे। वह प्रतिकुलपति के साथ कुलपति गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र छात्रों को देंगे।
रंग बिरंगा पटका होगा ड्रेस कोड
सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह इस बार स्पेशल है। विवि अपनी 50वीं सालगिरह मना रहा है। समारोह में पारंपरिक परिधान तय किए गए हैं। गाउन को बाय-बाय कह दिया गया है। छात्र पेंट शर्ट और कुर्ता पायजामा, लड़कियां सूट सलवार और साड़ी पहन सकती हैं। ड्रेस कोड के लिए तय पटका गले में डालना होगा। सोमवार को दीक्षांत की तैयारी दिनभर चली। नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में समारोह होगा।
पास से होगी एंट्री
विवि ने एंट्री के लिए पास जारी किए हैं। वाहनों के लिए भी पास जारी किए गए हैं। छात्रों के साथ आने वाले परिजनों को अपनी आईडी दिखानी होगी। उनके लिए बृहस्पति भवन में दीक्षांत समारोह स्क्रीन पर लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। कैंपस में सुबह टहलने वालों की एंट्री बैन रहेगी।
कितने मेडल, कितनी डिग्री
2014 का एक कुलाधिपति गोल्ड मेडल, 28 कुलपति गोल्ड मेडल, 8 प्रायोजित गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
2015 का एक कुलाधिपति गोल्ड मेडल, एक पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल, 101 कुलपति गोल्ड मेडल, दो किसान ट्रस्ट पुरस्कार और 23 प्रायोजित गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
484 पीएचडी, छह एलएलडी, 11 डीलिट और दो डीएससी की डिग्री अवार्ड की जाएंगी।