फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

पटके तैयार, रंगीन होगा दीक्षांत समारोह

Sat, 02 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
ccsu news

सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह इस बार कलरफुल होगा। हर किसी के गले में रंगीन कलर के पटके रहेंगे। विश्वविद्यालय ने इसका इंतजाम कर दिया है।

विज्ञापन


कैंपस में ही पटका 60 रुपये किराए पर मिलेगा। एक दिन पहले छात्र 500 रुपये एडवांस जमा करके इसे ले सकते हैं। विवि ने स्टाइलिश पटके तैयार कराए हैं। ड्रेस कोड में इस बार गाउन को बाय-बाय कह दिया है।
विज्ञापन


चार जनवरी को एजूकेशन विभाग से पटके वितरित किए जाएंगे। छात्र को 60 रुपये किराया और 500 रुपये एडवांस जमा करने होंगे। चार जनवरी को भी छात्र पटका अपने साथ ले जा सकते हैं। मंगलवार शाम को दीक्षांत समारोह पूरा होने के बाद जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेस कोड बदलने की वजह से इस बार समारोह का रंग रूप बदला-बदला नजर आएगा। शिक्षकों और छात्रों में इसको लेकर उत्साह है। बाहरी लोग भी विवि से पारंपरिक परिधान में होने वाले समारोह को देखने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि यह संभव नहीं है। समारोह में छात्र, शिक्षक, प्रेस और व्यवस्था में लगे लोग ही शामिल होते हैं।


क्योंकि कुलाधिपति समारोह में शरीक होते हैं इसलिए सुरक्षा के लिहाज से किसी अन्य को आने की इजाजत नहीं दी जाती। विवि के बृहस्पति भवन में छात्रों के परिजनों के लिए बैठकर लाइव देखने की व्यवस्था की जाएगी।

किसका कैसा पटका
कुलाधिपति: उत्तरीय मूल सिल्की, उत्तरीय पर रिबन, पटका गोल्डन रंग का होगा
कुलपति: सिल्वर रंग, उत्तरीय पर रिबन
मुख्य अतिथि: एंब्रायडरी, यूनिवर्सिटी का मोनोग्राम, गोल्डन कलर
कुलसचिव: कॉफी ब्राउन कलर का उत्तरीय पर रिबन
वित्त अधिकारी: कॉफी ब्राउन कलर का उत्तरीय पर रिबन
कार्य परिषद, एकेडमिक काउंसिल, कोर्ट के सदस्य और प्रिंसिपल : उत्तरीय साटन गोल्डन रंग, यूनिवर्र्सिटी मोनोग्राम प्रिंट होगा, रिबन नहीं होगा। पीएचडी, डीलिट, डीएससी, डीएम, एलएलडी, एमएस, एमडी : उत्तरीय आरेंज रंग का और यूनिवर्सिटी का मोनोग्राम प्रिंट होगा
पदक प्राप्तकर्ता: उत्तरीय कॉफी ब्राउन रंग का और यूनिवर्सिटी का मोनोग्राम प्रिंट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed