फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में ढाई घंटे रहेंगे कुलाधिपति

Fri, 25 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 25 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
ccsu news

पांच जनवरी को होने वाले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम कुलाधिपति राम नाईक ने फाइनल कर दिया है। कुलाधिपति ढाई घंटे समारोह में रहेंगे। वे कुलाधिपति मेडल, किसान ट्रस्ट के सर्टिफिकेट और प्रायोजित मेडल छात्रों को देंगे। कुलपति ने कुलाधिपति से मुलाकात की है। उन्हें अपना शेड्यूल बताया। विवि ने मेरिट लिस्ट और मेडल लिस्ट फाइनल कर देगी।

विज्ञापन


सीसीएसयू का 27वां दीक्षांत समारोह पांच जनवरी को होगा। अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक का वक्त विवि को दिया है। करीब 45 मिनट का वक्त छात्रों को मेडल देने के लिए दिया है। कुलाधिपति ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मेडल देना चाहते हैं। दीक्षांत के दिन कोहरा पड़ा तो कार्यक्रम में तब्दीली हो सकती है। उस दिन के मौसम पर शेड्यूल निर्भर करेगा। विवि को साढ़े दस बजे समारोह शुरू करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन


मेरिट और मेडल लिस्ट अपडेट
विवि ने मेरिट और मेडल लिस्ट अपलोड कर दी है। प्रायोजित मेडल की लिस्ट भी अपलोड कर दी गई है। छात्रों को आपत्ति का वक्त दिया गया है। अगले सप्ताह से विवि काउंटर से डिग्री देने का काम शुरू करेगा। सत्र 2013-14 की डिग्री प्रिंट हो चुकी हैं। पिछले सत्र की डिग्री केवल मेरीटोरियस छात्रों को दी जाएगी। बाकी को बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed