{"_id":"e6239b219352185a8e44ad8a5d08c77e","slug":"ccsu-news-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में गुटखे की पीक मारी तो हजार रुपये जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में गुटखे की पीक मारी तो हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू में गुटखे की पीक मारने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कैंपस और बिल्डिंग को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नई पहल शुरू की है। विभागों और हॉस्टल के बाहर डस्टबिन लगाए जाएंगे। इस पर अमल भी हो इसके लिए अधिकारी निरीक्षण भी करेंगे। कर्मचारियों को हिदायत दे दी गई है, अगर वह दीवार पर थूकते हुए पकड़े गए तो उनकी तनख्वाह भी काटी जा सकती है।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सीसीएसयू का कैंपस सबसे अच्छा और हरा-भरा है। साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा। कुछ लोग कैंपस को गंदा कर रहे हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा और रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने कैंपस में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और गंदगी से रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है। हर विभाग के बाहर डस्टबिन लगाए जाएंगे। छह हॉस्टल हैं उनके बाहर भी डस्टबिन लगेंगे। गंदगी ने फैले इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारी सफाई की निगरानी के लिए निरीक्षण भी करेंगे।
प्रशासनिक भवन में फैलाई गंदगी
विवि में सबसे ज्यादा गंदगी प्रशासनिक भवन में फैली है। गुटखे और पान की पीक से दीवारें रंग रखी हैं। रजिस्ट्रार की ओर से दीवारों पर थूकने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नोटिस लगाया गया है। यही नहीं दीवारों के आगे टीन शेड की दीवार खड़ी की गई है। रजिस्ट्रार का कहना है गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एजूकेशन के बड़े संस्थान में तो यह कतई शोभा नहीं देता। बाहर दूसरे जिलों से छात्र, शिक्षक और प्रोफेशनल लोग आते हैं। इससे विवि की इमेज खराब होती है।