{"_id":"3fccb6e6dbde175ba11e13b88f9889a2","slug":"ccsu-news-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक परीक्षा तीन से, एडमिट कार्ड अभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक परीक्षा तीन से, एडमिट कार्ड अभी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की बैक परीक्षा तीन दिसंबर से शुरू होगी। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। लेकिन, एडमिट कार्ड अभी दो से तीन दिन में वेबसाइट पर अपलोड होने की उम्मीद है।
ऐसे में एडमिट कार्ड को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। परीक्षा फार्म भरने के दौरान कुछ छात्रों को समस्या आई थी। उनका रिकॉर्ड टैली नहीं कर रहा था। किसी तरह उनके फार्म भरे। बैक परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों के भी फार्म भरवाए गए हैं। फिलहाल, जिनका रिकॉर्ड नहीं मैच करेगा और डाटा में गड़बड़ी होगी, उनके एडमिट कार्ड रुकेंगे। विवि ने परीक्षा के लिए 81 केंद्र बनाए हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष पर फैसला कल
सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष के एडमिशन पर सोमवार को फैसला होने की उम्मीद है। समाजवादी छात्रसभा की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी का एडमिशन फर्जी होने की शिकायत की गई है। प्रवेश समिति मामले के तथ्यों की गहन जांच कर कार्रवाई का आदेश डिपार्टमेंट को दे चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को डिपार्टमेंट एडमिशन पर कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद मामला कोर्ट जाने की संभावना है।