फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU News: Aparna Tyagi will get Atul Maheshwari gold medal by governor for MJMC toper

एमजेएमसी टॉपर अपर्णा त्यागी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, पिता के लिए कही ये बड़ी बात

Wed, 24 Feb 2021 03:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Feb 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
CCSU News: Aparna Tyagi will get Atul Maheshwari gold medal by governor for MJMC toper
अपर्णा त्यागी - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (एमजेएमसी) टॉपर अपर्णा त्यागी को वर्ष 2020 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें मेडल देंगी। ये पुरस्कार हर वर्ष अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर एमजेएमसी के टॉपर को दिया जाता है।

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद घलौली गांव निवासी अपर्णा ने वर्ष 2020 के एमजेएमसी में 82.55 फीसदी अंक लाकर विवि टॉप किया है। वह श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में एमजेएमसी की छात्रा रही हैं। उन्होंने बीजेएमसी श्रीराम कॉलेज से ही 72 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। 12वीं सहारनपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 13 नए मरीज, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनके पिता जगमोहन त्यागी किसान हैं। माता बबली त्यागी गृहिणी हैं। छोटा भाई सूरज है। वह शिक्षिका बनना चाहती हैं। शुरुआत से ही उनका रुझान पत्रकारिता की तरफ रहा है। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता को देती हैं। अपर्णा कहती हैं कि खुद पर विश्वास और कठोर परिश्रम आपको सफलता जरूर दिलाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed