फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu

कर्मचारियों की लापरवाही से हाईकोर्ट में फंसा विश्वविद्यालय

Sat, 06 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
ccsu
मेरठ। सीसीएसयू में कर्मचारियों की लापरवाही किसी दिन अफसरों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। लखनऊ उच्च न्यायालय खंडपीठ के एक मामले में कर्मचारियों ने कोर्ट के नोटिस के बावजूद फाइल पर संज्ञान ही नहीं लिया। जिसके कारण कोर्ट से नोटिस जारी किए जाने पर खुद रजिस्ट्रार को पेश होना पड़ा। कोर्ट ने सात दिन में पूरा जवाब देने को कहा है। पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर विवि प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के लखावटी कॉलेज में शिक्षक डॉ. सत्यनारायण ने लखनऊ उच्च न्यायालय खंडपीठ में वरिष्ठता सूची को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट की तरफ से इस प्रकरण में विवि से जवाब मांगा गया लेकिन लीगल सेल की तरफ से इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई गई। काउंटर एफेडेविट नहीं जमा किया गया। लापरवाही दिखाते हुए फाइल गुम कर दी गई। जिसके कारण हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा को तलब कर लिया। विवि में यह पहला मामला नहीं है जब इतनी लापरवाही की गई है। इससे पहले भी तमाम मामलों में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कुलपति तक को कोर्ट में जवाब देने जाना पड़ा है। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने इसको लेकर शुक्रवार ऐसे मामलों की सारी लिस्ट मांग ली है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकरण में बेहद गंभीर लापरवाही बरती गई है। ऐसे तमाम मामलों की लिस्ट मांगी गई है। इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। - धीरेंद्र कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार सीसीएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed