{"_id":"68879eedf9fc07a2ea07fde6","slug":"ccsu-meerut-ba-and-b-com-are-still-the-first-choice-of-students-know-when-the-first-merit-will-come-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCSU Meerut: बीए और बीकॉम अभी भी छात्रों की पहली पसंद, जानें कब जारी होगी एडमीशन के लिए पहली मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU Meerut: बीए और बीकॉम अभी भी छात्रों की पहली पसंद, जानें कब जारी होगी एडमीशन के लिए पहली मेरिट
Mon, 28 Jul 2025 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:31 PM IST
सार
Meerut News: यूजी के लिए पंजीकरण पोर्टल बंद हो गया। अगले सप्ताह पहली मेरिट जारी हो जाएगी। अधिकांश कॉलेजों में दोगुने आवेदन आ गए हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए तगड़ी मारामारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए बीए और बीकॉम छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। शहर के अधिकांश कॉलेजों में सीटों से दोगुने से अधिक आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
यूजी के लिए विवि की ओर से पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं। विवि के अनुसार अगले सप्ताह प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के कोर्सों में प्रवेश के लिए अलग और कॉलेजों की अलग मेरिट जारी होगी। सोमवार को विवि की ओर से कॉलेजों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि सीसीएसयू परिसर विभागों व उससे संबंधित कॉलेज जब तक सीसीएसयू की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किया जाता हैं, तब तक कॉलेज अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा डाउनलोड न करें। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह आएगी यूजी की पहली मेरिट
सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में चल रहे यूजी पाठ्यक्रमों के पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले छह जिलों की बात करें तो उनके कॉलेज के लिए 1,06,000 पंजीकरण यूजी पाठ्यक्रमों के लिए हुए हैं। पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए गए हैं, इसलिए मेरिट उसी पोर्टल से जारी की जाएगी। कॉलेजों को अपने स्तर पर मेरिट जारी कर प्रवेश लेने होंगे।

पीजी में 31 जुलाई तक करें पंजीकरण और संशोधन
सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं। यह पंजीकरण 31 जुलाई तक चलेंगे। छात्र 31 जुलाई तक ही अपने पंजीकरण फार्म में सुधार कर सकते हैं।

कॉलेजों में हुए पंजीकरण के आंकड़ा
कॉलेज कोर्स सीट पंजीकरण
डीएन बीकॉम 330 1110
बायो 198 686
गणित 198 431
सांख्यिकी 66 23
कंप्यूटर साइंस 66 337
आईएन बीकॉम 66 169
बीए 528 800
मेरठ कॉलेज बीकॉम 396 1766
सांख्यिकी 66 33
बायो 396 1163
गणित 396 726
एनएएस बीकॉम 330 1134
बायो 66 837
गणित 66 541
साख्यिकी 33 23
बीए 506 3015
बीएससी 66 270
आरजी कॉलेज बीएससी योगा 22 15
बीकॉम 132 522
गणित 66 234
बॉयो 264 657
बीए 858 1932
कनोहर लाल बीकॉम 132 156
बीए 440 604
शहीद मंगल पांडे बीकॉम 66 81
बायो 66 109
गणित 66 58
बीए 220 451
कॉलेज कोर्स सीट पंजीकरण
डीएन बीकॉम 330 1110
बायो 198 686
गणित 198 431
सांख्यिकी 66 23
कंप्यूटर साइंस 66 337
आईएन बीकॉम 66 169
बीए 528 800
मेरठ कॉलेज बीकॉम 396 1766
सांख्यिकी 66 33
बायो 396 1163
गणित 396 726
एनएएस बीकॉम 330 1134
बायो 66 837
गणित 66 541
साख्यिकी 33 23
बीए 506 3015
बीएससी 66 270
आरजी कॉलेज बीएससी योगा 22 15
बीकॉम 132 522
गणित 66 234
बॉयो 264 657
बीए 858 1932
कनोहर लाल बीकॉम 132 156
बीए 440 604
शहीद मंगल पांडे बीकॉम 66 81
बायो 66 109
गणित 66 58
बीए 220 451