सीसीएसयू : सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, बीपीएड दो वर्षीय कोर्स के 17 जून से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
दो जुलाई से वार्षिक की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगेगी। मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल-सेल्फ फाइनेंस के सम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं जून में आयोजित होती थीं। वार्षिक की परीक्षाएं दो जुलाई से होनी हैं। इनमें यूजी में प्रथम एवं पीजी में प्रथम वर्षों के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी, इन सभी को प्रोन्नत किया जाएगा।
यूजी में द्वितीय और अंतिम वर्ष एवं पीजी में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। विवि ने मंगलवार को सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए कहा है।
परीक्षा समिति की बैठक में आज कार्यक्रम पर लगेगी मुहर
दो जुलाई से वार्षिक की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगेगी। मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। इसके अलावा कई दूसरे बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा।
परीक्षा को लेकर सभी प्राचार्यों-डीन की बैठक आज
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में दो जुलाई से वार्षिक एवं आठ जुलाई से होने वाली सेमेस्टर की परीक्षाओं के केेंद्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। 216 केंद्रों पर परीक्षा के लिए मंगलवार को सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। पेपर के पैटर्न पर डीन की बैठक भी होगी। इसमें कितने प्रश्न करने होंगे, इस निर्णय पर मुुहर लगेगी। विवि प्रशासन ने सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को स्पष्ट कर दिया है कि सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग परीक्षा में हर संस्थान को करानी होगी।
वार्षिक में यूजी में द्वितीय और तृतीय वर्ष एवं पीजी में अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर विवि के अधिकारियों ने मंगलवार को सभी प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। इसमें परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 216 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कॉलेज पूरी सूची देख सकते हैं। परीक्षा की पूरी तैयारी है। सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से सीसीटीवी और ऑडियो कैमरों का लिंक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बीकॉम द्वितीय-तृतीय वर्ष की परीक्षा में बदलाव
बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अपडेट परीक्षा कार्यक्रम विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सभी कॉलेजों से इसके संबंध में छात्र-छात्राओं को भी सूचना देने के लिए कहा गया है। बीएससी एजी विषम सेमेस्टर 2020 दिसंबर की अप्रैल में स्थगित हुईं परीक्षाओं की नई तिथि भी घोषित कर दी गई है। अब ये परीक्षाएं 20 जुलाई से होंगी। विवि की वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है।
बीएड की परीक्षा जुलाई में कराने की मांग
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंशु मलिक और हैविन खान के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधि मंडल रजिस्ट्रार से मिला। उन्होंने बीएड फाइनल की परीक्षाएं जुलाई में कराने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा जल्द होने पर इन छात्रों को टैट अध्यापक भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल जाएगा। कुछ छात्रों ने रजिस्ट्रार से मिलकर एलएलबी और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दूसरे छात्रों की तरह उनको भी प्रोन्नत किया जाए। छात्रों में प्रमोद भारती, अरविंद गौतम मौजूद रहे।