{"_id":"6acf723769e0acc81705f87b","slug":"ccsu-first-semester-students-to-study-ai-for-all-course-meerut-news-c-72-1-mct1014-161059-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : प्रथम सेमेस्टर के छात्र एआई फॉर ऑल कोर्स पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : प्रथम सेमेस्टर के छात्र एआई फॉर ऑल कोर्स पढ़ेंगे
विज्ञापन
- बीए, बीएससी और बीकॉम के एनईपी छात्रों के लिए तीन क्रेडिट का पाठ्यक्रम अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बुनियादी जानकारी देने के लिए एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम लागू किया है। विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इस पाठ्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
बीए, बीएससी और बीकॉम के एनईपी विद्यार्थियों को इसे अनिवार्य कौशल विकास पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ना होगा जबकि अन्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी इसे वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ सकेंगे। परीक्षा विभाग के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के एनईपी विद्यार्थियों के लिए यह तीन क्रेडिट का पाठ्यक्रम होगा। इसका अध्यापन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा, जबकि आंतरिक और बाह्य परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम के लिए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को 300 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। अन्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी इसे अतिरिक्त विषय के रूप में चुन सकेंगे। पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने पर उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनुत्तीर्ण छात्रों को बैक पेपर का मौका
विश्वविद्यालय ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो जून 2026 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के साथ एआई फॉर ऑल की परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थियों को जून 2027 की सम सेमेस्टर परीक्षा के साथ बैक पेपर देने का अवसर मिलेगा।