फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Fill with UG and PG back examination form, this is the last date

सीसीएसयू: आज से भरें यूजी-पीजी में बैक परीक्षा के फॉर्म, ये है ऑनलाइन के लिए अंतिम तिथि

Fri, 03 Aug 2018 09:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 03 Aug 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Fill with UG and PG back examination form, this is the last date
फाइल फोटो

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में यूजी में बीए, बीएससी और बीकॉम एवं पीजी प्राइवेट के बैक परीक्षा फॉर्म आज से भरें जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। इसके अलावा यूजी में सेल्फ फाइनेंस कोर्सों के बैक परीक्षा फॉर्म भी तीन अगस्त से ही भरे जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर सभी विषयों की जानकारी अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


यूजी में बीए, बीएससी और बीकॉम में रेग्युलर और प्राइवेट के बैक परीक्षा फॉर्म के अलावा पीजी में एमए और एमकॉम प्राइवेट के प्रथम और द्वितीय वर्ष के बैक फॉर्म भरे जाएंगे। एलएलबी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय भूतपूर्व छात्र और एलएलएम में प्रथम, द्वितीय एवं भूतपूर्व छात्र भी शुक्रवार से ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त रखी गई है। कॉलेजों द्वारा यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। मुख्य परीक्षा 2018 में शामिल होने वाले रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्राएं ही बैक पेपर परीक्षा-2018 में शामिल होंगे। कोई भी छात्र री-बैक परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा। एकल विषय श्रेणी सुधार हेतु भी बैक पेपर परीक्षा अनुमन्य नहीं होगी।

विज्ञापन

प्रोफेशनल में भी आज से भरें फॉर्म 
सेल्फ फाइनेंस में संचालित वार्षिक प्रणाली के बी.लिब, बीएफए, बीपीएड, बीएससी बायोटेक्नॉलॉजी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नॉलॉजी, बीएससी माइक्रोबायलॉजी, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायलॉजी, बीए-बीएड, बीएलएड, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीएमबीआरडी, आईटी, बीएमएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमलिब, एमपीई, एमपीटी, एमओटी, एमएससी नर्सिंग सत्र 2017-18 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्षों की बैक पेपर परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन तीन अगस्त से फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। 16 अगस्त परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। कॉलेज में प्रिंट आउट 18 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed