फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Colleges to Resume Classes from July 7, Except for First Semester

Meerut: CCSU में 7 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं, एक सेमेस्टर को छोड़ सभी कोर्स समय पर, 4 कोर्सों को रिजल्ट जारी

Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
सार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में 7 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत होगी। प्रथम सेमेस्टर को छोड़ सभी सेमेस्टर की कक्षाएं समय से चलेंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है लेकिन सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में प्रवेश घटा।

विज्ञापन
CCSU Colleges to Resume Classes from July 7, Except for First Semester
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) मेरठ ने नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 7 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था प्रथम सेमेस्टर को छोड़ सभी अन्य सेमेस्टरों के लिए लागू होगी।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का मानना है कि समय से कक्षाएं, परीक्षा और परिणाम सुनिश्चित कर ही सत्र को नियमित किया जा सकता है। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 77 हजार छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जबकि 62 हजार से अधिक छात्रों ने शुल्क भी जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इन पाठ्यक्रमों में छात्रों की रुचि लगातार घट रही है। अब तक हुए पंजीकरण में 70 फीसदी आवेदन बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पारंपरिक कोर्सों के लिए हैं।

विवि से जुड़े कॉलेजों में इस बार बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की आशंका है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून है, लेकिन रुझानों के अनुसार अब ज़्यादा रजिस्ट्रेशन की उम्मीद कम है।

सीसीएसयू ने जारी किया चार कोर्सों का रिजल्ट
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को चार कोर्सों का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जिन कोर्सों का रिजल्ट जारी किया गया है। उनमें एमएससी एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर और बीएससी होम साइंस पंचम सेमेस्टर के कुछ कॉलेज शामिल हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर यह परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है।

एमए अर्थशास्त्र की 27 जून से होंगी परीक्षा
सीसीएसयू ने एमए अर्थशास्त्र ओल्ड कोर्स जून 2025 के पाठ्यक्रमों की परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। ये परीक्षा 27 जून से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed