फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: CBSE and self-supporting courses exams from December 5

सीसीएसयू: सीबीसीएस और स्वावलंबी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 दिसंबर से

Thu, 27 Nov 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
CCSU: CBSE and self-supporting courses exams from December 5
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के परिसर में संचालित चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और स्वावलंबी पोषित पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 5 दिसंबर से होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न कोर्स जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 5 दिसंबर से प्रारंभ होकर जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे होंगी। विशेष रूप से, परिसर में संचालित स्वावलंबी पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, एमबीए, बीकॉम (ऑनर्स) आदि की परीक्षाओं को भी इसी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक परीक्षा डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन अंकों का अपलोड 24 नवंबर तक अनिवार्य है, अन्यथा छात्रों को वंचित किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि छात्रों को तत्काल सूचित किया जाए तथा एडमिट कार्ड वितरण में कोई ढिलाई न बरती जाए। परीक्षा से पूर्व छात्रों के लिए विशेष कोचिंग सत्र एवं मॉक टेस्ट का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed