फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Being Munnabhai will cost you heavily, examination centre will file FIR

सीसीएसयू : मुन्नाभाई बनना पड़ेगा भारी, परीक्षा केंद्र कराएंगे एफआईआर

Tue, 25 Mar 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Being Munnabhai will cost you heavily, examination centre will file FIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों में विद्यार्थियों को किसी दूसरे की जगह पेपर देने के लिए मुन्नाभाई बनना अब भारी पड़ेगा। ऐसे छात्रों को भी नकल में दोषी मानते हुए यूएफएम (अनफेयर मीन्स) की श्रेणी तीन का दोषी मानते हुए उनकी संबंधित सेमेस्टर या वर्ष की पूरी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी इसके दायरे में आएंगे। परीक्षा केंद्र की ओर से मुन्नाभाई बनने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सीसीएसयू ने मंडल के समस्त केंद्रों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि विश्वविद्यालय का यह फैसला उन छात्रों पर लागू होगा, जो पंजीकृत हैं और किसी अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा या प्रैक्टिकल में शामिल होते हैं। विवि ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट में परीक्षार्थियों के फोटो स्पष्ट नहीं होने और इसका दुरुपयोग करते हुए किसी अन्य छात्र के शामिल होने की आशंका होने पर आधार कार्ड से मिलाना अनिवार्य किया गया है। केंद्रों ने भी आपत्ति जताई थी कि प्रवेश पत्र में छात्रों के फोटो स्पष्ट नहीं होते हैं। ऐसे में वास्तविक परीक्षार्थी की पुष्टि के लिए अन्य पहचान पत्र के साथ मिलान किया जाए। इसी क्रम में सीसीएसयू ने प्रवेश पत्र का मिलान आधार कार्ड से अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीएड-एमएड छूटे प्रैक्टिकल के केंद्र और तारीख तय
सीसीएसयू ने बीएड, एमएड सत्र 2020-22, 2021-23, 2022-24 एवं बीएड प्रथम वर्ष 2023-25 में दोबारा प्रैक्टिकल के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के केंद्र तय हो गए हैं। आरजी पीजी कॉलेज, डीएन कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल दो-तीन अप्रैल, शहीद मंगल पांडे कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष में दो-तीन अप्रैल, जबकि मेरठ कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष एवं एमएड चतुर्थ सेमेस्टर के दो, तीन, चार अप्रैल को होंगे। सीसीएसयू ने केंद्रवार आवंटित छात्र-छात्राओं के नामों की सूची वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। अधिक जानकारी संबंधित केंद्र या सीसीएसयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed