CCSU: डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस में कॉलेज संचालक पर हमला, मेडिकल थाने में दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस में गुरुवार को गुंडई की हदें टूट गईं। डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस में खेकड़ा के लख्मीचंद्र पटवारी कॉलेज के संचालक पर एक छात्र नेता ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने एक कमरे में खुद को बंद करके जान बचाई। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कॉलेज संचालक ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
बागपत के खेकड़ा में मुकेश जैन का लख्मीचंद्र पटवारी कॉलेज है। मुकेश जैन बृहस्पतिवार को करीब सवा चार बजे सीसीएसयू कैंपस के बीएड सेक्शन कमरा नंबर 210 में डिप्टी रजिस्ट्रार बीपी कौशल से मिलने आए थे।
वे डिप्टी रजिस्ट्रार से बात कर रहे थे कि अमित नाम का छात्र नेता चार-पांच युवकों के साथ आया और मुकेश जैन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारने के लिए डंडे उठाए तो मुकेश जैन भागकर एक कमरे में घुस गए। गेट बंद करके उन्होंने जान बचाई।
सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस को मुकेश जैन ने घटना की जानकारी दी। छात्र नेता अमित के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी। एसओ मेडिकल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकेश जैन ने बताया कि अमित उन पर दाखिलों में पैसे कम करने का दबाव डालता रहा है। कई बार गलत ढंग से दाखिले कराने का प्रयास किया। उनके इंकार करने पर ही हमला किया गया।
क्या कर रहे थे सुरक्षाकर्मी : गुरुवार को जिस तरह डिप्टी रजिस्ट्रार के ऑफिस में कॉलेज संचालक पर हमला हुआ, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे तो कोई भी बाहरी आएगा और वारदात करके चला जाएगा। ये हाल तब है जबकि विवि सिक्योरिटी पर सालाना चार करोड़ रुपये खर्च करता है। हाल ही में पूर्व सैनिकों को भी लगाया गया है, फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/