फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCA supports Jain society

सीएए का समर्थन करता है जैन समाज

Mon, 24 Feb 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
CCA supports Jain society
सीएए का समर्थन करता है जैन समाज
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय जैन मिलन महिला अरिहंत का क्षेत्रीय अधिवेशन रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड में हुआ। अधिवेशन का आयोजन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने किया। अन्य अतिथियाें में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र जैन राजकमल, नरेश चंद जैन, अक्षय जैन, विजय जैन, जयचंद जैन, मनोज कुमार जैन, एचके जैन, प्रेमचंद जैन, डॉ. मीनाक्षी जैन, माला जैन, रेनू, सुनीता जैन रहीं। डॉ. एनपी जैन ने सभी का स्वागत किया। सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में कोई भ्रम नहंी है। यह नागरिकता देने के लिए है। जैन समाज इसका समर्थन करता है।

टीना और निधि ने प्रार्थना गाई। रेनू ने स्वागत किया। अक्षय जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। अंजू जैन ने स्वागत गीत गाया। विजय जैन ने वार्षिक रिपोर्ट सुनाई। पूजा की टीम ने मिलन गीत पर नृत्य किया। आयोजन में समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. मीनाक्षी जैन को जैन मिलन रत्न से सम्मानित किया गया। सदस्याएं सफेद व केसरिया रंग के परिधान में सजकर आईं। संचालन क्षेत्रीय मंत्री विजय जैन ने किया। संयोजिका डॉ. मीनाक्षी जैन रहीं। अक्षय जैन, सुरेद्र जैन, योगेश चंद, रितेश, अंकुर, संजय, प्रशांत, हंस, अनमोल, राखी, योगेश, अचला जैन, डॉ. गौरव जैन सहित समाज के अन्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय, खेकड़ा, हापुड़ सहित आसपास के जिलों के लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed