फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: Students to learn about everything from AI to cybersecurity.

सीबीएसई : एआई से साइबर सुरक्षा तक के बारे में सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 01 Jul 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Students to learn about everything from AI to cybersecurity.
- कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नई पहल, 19 ऑनलाइन कोर्स शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में कक्षा आठ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की गई है। सीबीएसई ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से 19 निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराने के साथ उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल भी सिखाया जाएगा।
सीबीएसई की निदेशक (अकादमिक) डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय इस पहल की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाएं। बोर्ड का उद्देश्य स्कूल स्तर पर तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में डिजिटल सीखने की संस्कृति विकसित करना है। इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जेनरेटिव एआई, पायथन प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, वेब डिजाइनिंग, 3डी प्रिंटिंग, डेवसेकऑप्स और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसी आधुनिक तकनीकों की बुनियादी एवं उन्नत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सभी कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं और विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे इन्हें पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी रुचि के अनुसार किसी भी पाठ्यक्रम में निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। इन कोर्सों की अवधि डेढ़ घंटे से लेकर 120 घंटे तक निर्धारित की गई है। इनमें कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स (सीसीसी), पायथन भाषा, वेब डिजाइनिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, जेनरेटिव एआई, एडब्ल्यूएस डेवसेकऑप्स और वीएलएसआई डिजाइन जैसे विषय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सहोदय संस्था के सचिव राहुल केसरवानी ने कहा कि स्कूली स्तर पर डिजिटल कौशल विकसित करने की यह पहल विद्यार्थियों को ‘डिजिटल इंडिया’ के लक्ष्य से जोड़ने के साथ ही भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed