फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Result 2017: Ramya Kaushik did the top of the district

CBSE Result 2017: रम्या कौशिक शत-प्रतिशत अंक लाने से चूकी, किया जिला टॉप

Mon, 29 May 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 29 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result 2017: Ramya Kaushik did the top of the district
रम्या कौशिक ने किया जिला टॉप

मेरठ में सीबीएसई 12वीं की छात्रा रम्या कौशिक शत-प्रतिशत अंक लाने से चूक गईं, लेकिन फिर भी इतने प्रतिशत अंक ले आई कि आसानी से जिला टॉप कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि रम्या कौशिक ने 99 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। जिले के अलावा रम्या देहरादून रीजन में दूसरे स्थान पर रही हैं। दूसरे नंबर पर 98.4 फीसदी अंक हासिल कर ऋषभ श्रीवास्तव हैं। ऋषभ भी देहरादून रीजन की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। उनका सातवां स्थान है। दोनों ही टॉपर दीवान पब्लिक स्कूल से हैं। तीसरे नंबर पर तीन होनहार छात्रों ने एकसाथ कब्जा जमाया है। रिया सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल और ऋषभ कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पिछले साल की तुलना में मेरठ के टॉपर्स का स्कोर बड़ा है। 2016 में टॉपर ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन

11542 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी

CBSE Result 2017: Ramya Kaushik did the top of the district
एक बार फिर लड़कियों ने मार लिया मैदान

मेरठ जिले से 84 स्कूलों में 11542 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 10552 रेग्युलर और 990 प्राइवेट छात्र शामिल थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे सीबीएसई ने तय वक्त से डेढ़ घंटे पहले रिजल्ट घोषित कर दिया। दीवान की छात्रा रम्या कौशिक ने ह्यूमिनटीज स्ट्रीम में 495 नंबर प्राप्त किए। ऋषभ श्रीवास्तव ने साइंस स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर तीन मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स शास्त्रीनगर की छात्रा रिया सिंह, दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्यांशी अग्रवाल और पुलिस मॉडर्न स्कूल रुड़की रोड के छात्र ऋषभ कुमार ने एकसमान 488 अंक हासिल किए।

पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट बेहतर रहा है। देहरादून की टॉप टेन लिस्ट में दीवान पब्लिक स्कूल के पांच छात्र, दो केएल इंटरनेशनल स्कूल, एक एमपीएस गर्ल्स शास्त्रीनगर, एक शांति निकेतन विद्यापीठ और एक छात्र पुलिस मॉडर्न स्कूल का है। देहरादून रीजन की टॉप 50 लिस्ट में मेरठ के चार छात्र शामिल हैं।

मेरठ के टॉप टेन स्टूडेंट

CBSE Result 2017: Ramya Kaushik did the top of the district
खुशी मनाते छात्र-छात्राएं

मेरठ के टॉप टेन स्टूडेंट  
नाम                     स्कूल                                   प्राप्तांक/500
रम्या कौशिक          दीवान पब्लिक स्कूल                   495
ऋषभ श्रीवास्तव      दीवान पब्लिक स्कूल                   492
रिया सिंह              एमपीएस गर्ल्स शास्त्रीनगर              488
दिव्यांशी अग्रवाल     दीवान पब्लिक स्कूल                   488
ऋषभ कुमार           पुलिस मॉडर्न स्कूल रुड़की रोड        488
सोनाली टंडन         केएल इंटरनेशनल स्कूल               487
केविन अर्नव रौशन   दीवान पब्लिक स्कूल                   487
दिव्यम चंदेला         दीवान पब्लिक स्कूल                   487
प्रथम शुक्ला           शांति निकेतन विद्यापीठ                487
संजना                 केएल इंटरनेशनल स्कूल                486


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed