{"_id":"68bede2012b302c33104767b","slug":"cbse-north-zone-1-judo-tournament-inaugurated-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109594-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो टूर्नामेंट में मुकाबला करते खि
- विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी, पहले दिन अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा, सचिवालय से अरविंद शेरवालिया, सीबीएसई ऑब्जर्वर पुनिश ठाकुर, टूर्नामेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट कौशल और तकनीक का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। कोच, टीम प्रबंधकों व समिति सदस्यों ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के और भी मुकाबले होंगे, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।