फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE cluster kabaddi championship over

सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Tue, 15 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE cluster kabaddi championship over
सीबीएसई क्लस्टर 2019 कबड्डी प्रतियोगिता में 19 बालिका वर्ग में विजेता जेपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ? - फोटो : ? ? ?
सीबीएसई कलस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में जेपी इंटरनेशनल चैंपियन
विज्ञापन

सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। जिसमें अंडर 17 बालक वर्ग में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल बागपत व बालिका वर्ग में देव कृष्णा इंटर कॉलेज बागपत की टीमें चैंपियन रहीं। हालांकि अंडर 19 बालक वर्ग में आर-आर पब्लिक स्कूल नूरपुर एवं बालिका वर्ग में जेपी इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की टीम चैंपियन बनीं। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सीबीएसई कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में सबसे पहले अंडर 17 एवं 19 की आठ टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें जीत दर्ज कर आरआर पब्लिक स्कूल, एपीएस स्कूल, पैरमाउंट स्कूल, बीपीए स्कूल, सत्य सचिन आर्य कॉलेज, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, देव कृष्णा कॉलेज एवं संत किशोरी विद्या मंदिर की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग का पहला फाइनल मुकाबला पैरामाउंट पब्लिक स्कूल बागपत व बीपीए बिजनौर के बीच खेला गया। जिसमें पैरामाउंट स्कूल बागपत की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 बालिकाओं का फाइनल मुकाबला देव कृष्णा इंटर कॉलेज बागपत व संत किशोरी विद्या मंदिर गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में देव कृष्ण कॉलेज बागपत की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। अंडर 19 बालक वर्ग का पहला फाइनल मुकाबला आर-आर पब्लिक स्कूल बागपत व एपीएस थाना भवन के बीच खेला गया। जिसमें आर-आर पब्लिक स्कूल ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। अंडर 19 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सत्य सचिन आर्य व जेपी इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के बीच हुआ। इस मुकाबले में जेपी इंटरनेशनल टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। द्रोण पब्लिक स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी, डायरेक्टर अंकित त्यागी, बिजेंद्र सिंह नायडू, दीपशिखा त्यागी, प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed