{"_id":"579d08c07d9730a524dd708a4b68d503","slug":"cbse-cluster-football-tournament-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों की फुटबाल में चमका नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों की फुटबाल में चमका नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर में आयोजित बैडमिंटन और फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालक व बालिका वर्गों में अंडर 14, 16, अंडर 19 तीन कैटेगरी में 30 से अधिक मुकाबले हुए। इस दौरान शांति निकेतन स्कूल के निदेशक विशाल जैन, प्रिंसिपल कृपाल सिंह, सीबीएसई निरीक्षक मनोज गौड़, चीफ रेफरी दिलीप सान्याल मौजूद रहे। ट्रांसलेम एकेडमी में फुटबाल टूर्नामेंट में 10 मैच हुए। इसमें नोएडा से आई टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई।
विज्ञापन
फुटबाल में नोएडा का जलवा
फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन 10 मुकाबले हुए। इसमें 6 मुकाबलाें में नोएडा की टीमों ने जीत दर्ज कराई। स्टेप बाई स्टेप नोएडा की टीम ने जेपी एकेडमी मेरठ को 11-0 से हराया। आर्यमन बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी ने रयान इंटरनेशनल गाजियाबाद को 2-0 से मात दी। आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा ने लोटस वैली नोएडा को 4-1 से धूल चटाई। कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने एसएफडीएवी मंसूरपुर को 7-0 से हराया। दीवान स्कूल मेरठ ने डीपीएस लखनऊ को 6-0, महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा ने एमिटी इंटर नोएडा को 1-0, स्टेप बाई स्टेप नोएडा ने सावित्री बाई फुले बालिका स्कूल नोएडा को 6-0 से हराया। फादर एंजेल नोएडा की टीम ने करन पब्लिक मेरठ को 15-0 से धो डाला। आर्मी स्कूल मेरठ ने आर्यमन बालिका कॉलेज हल्द्वानी को 1-0 से मात दी। करन पब्लिक मेरठ को वॉक ओवर मिलने के कारण टीम अगले राउंड में पहुंच गई।
विज्ञापन
बैडमिंटन में मेरठ के खिलाड़ियोें का दबदबा
शांति निकेतन विद्यापीठ में सीबीएसई ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग अंडर 14 में महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर इलाहाबाद, जेडी गोयनका राजनगर, दीवान स्कूल मेरठ, केएन मेमोरियल गया, करन पब्लिक मेरठ, कोठारी इंटरनेशनल, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल इलाहाबाद, सेंट थामस गाजियाबाद, डीपीएस नोएडा, एसडी पब्लिक मुजफ्फरनगर, आदित्य बिरला सुल्तानपुर, डीपीएस हरिद्वार ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग अंडर 16 में लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ, आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल नैनीताल, गेल डीएवी पब्लिक औरेया, लोट्स वैली ग्रेटर नोएडा ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
बालिका वर्ग अंडर 19 में डीपीएस मेरठ, दीवान स्कूल मेरठ, ग्लोबल स्कूल गोहाटी, केएन मेमोरियल गया, आर्मी स्कूल मेरठ और लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम ने अपने मैच जीते। बालक वर्ग अंडर 16 में सनबीम स्कूल लहरतारा, सेंट टेरेसा नैनीताल, कोलंबिया कांवेंट मेरठ, सिथया सीनियर स्कूल हल्द्वानी, डीपीएस मुरादाबाद, वैथ्सला क्रिश्चियन एकेडमी हापुड़, एपीएस नोएडा और एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
बालक वर्ग अंडर 19 में कं टी वाइड बागेश्वर, डीएवी दुर्गापुर, डीएवी पब्लिक स्कूल मेरठ, डीएवी स्कूल पश्चिमी बंगाल, इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, जवाहर विद्यामंदिर रांची, डीएसबी स्कूल ऋषिकेश, जीडी गोयनका गाजियाबाद, ज्ञानदीप स्कूल मुजफ्फरनगर, सनबीम स्कूल वाराणसी की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया।