फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE 12th Result 2018- third topper Ananya Singh interview

CBSE 12th Result 2018: पहला पेपर और मम्मी का ऑपरेशन, फिर भी अनन्या सिंह ने जीत लिया जहान

Sat, 26 May 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2018- third topper Ananya Singh interview

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया। टॉप 3 में यूपी के 6 बच्चों ने जगह बनाई है। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंक लाकर टॉप किया है तो वहीं, मेरठ की रहने वाली अनन्या सिंह ने 497 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। 497 अंको के साथ 6 छात्र-छात्राओं ने तीसरे स्थान में जगह बनाई है।

विज्ञापन


मेरठ की अनन्या सिंह ने 497 नंबर लाते हुए ना केवल मेरठ में टॉप किया बल्कि ऑल इंडिया में थर्ड रैंक भी हासिल की है। मेरठ के पब्लिक गर्ल्स स्कूल की 12वीं की छात्रा अनन्या ह्यूमैनिटी स्ट्रीम की छात्रा थीं। 
विज्ञापन


मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में पढ़ने वाली अनन्या सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। मम्मी प्रवेश सिंह हाउस वाइफ हैं। पापा सुर्जन सिंह यूपी पुलिस में मैनपुरी में इंस्पेक्टर हैं। बड़ी दीदी अंजलि और भाई पीयूष हैं।  सबसे मुश्किल घड़ी मेरे सामने पहले पेपर में आई। मम्मी का ऑपरेशन होना था तो बहुत नर्वस थी। सबने कहा पेपर दो, मम्मी ठीक रहेंगी। हिम्मत करके पेपर दिया। दसवीं में 10सीजीपीए रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018- third topper Ananya Singh interview
हॉबी: देशभक्ति फिल्में अच्छी लगती हैं। हाल ही में आलिया भट की राजी मूवी बहुत अच्छी लगी। कुछ कुछ होता है फेवरेट मूवी है। अक्षय कुमार पसंदीदा एक्टर हैं। डांस भी करती हूं। डिबेट में भाग लेना अच्छा लगता है। पॉलीटिकल साइंस पसंद है लेकिन पालिटिक्स नहीं। 

सक्सेस मंत्र: अगर रोजाना तीन घंटे शुरू से ही पढ़ाई करें तो अच्छे नंबर पा सकते हैं। एग्जाम टाइम में प्रेशर नहीं लिया। सोशल साइट से दूरी रखें।  

करियर प्लान: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस में ऑनर्स करना हैं। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती हूं। ताकि पापा का नाम रोशन कर सकूं। 

स्कोर कार्ड : ह्यूमेनिटीज 
इंग्लिश कोर - 97
हिंदी म्यूजिक वोकल - 100
इतिहास - 100 
पॉलीटिकल साइंस - 100
भूगोल - 100  
टोटल - 497 
ऑल इंडिया में थर्ड रैंक। मेरठ जिले में फर्स्ट रैंक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed