फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE 10th 12th Result : Know which students have topped in Western UP

CBSE 10th 12th Result: रिजल्ट देख खिल उठे चेहरे, पढ़िए पश्चिमी यूपी के किन-किन छात्रों ने किया टॉप

Fri, 22 Jul 2022 12:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Jul 2022 12:57 PM IST
सार

सीबीएसई का रिजल्ट आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं। जानिए पश्चिमी यूपी के जिलों में किन-किन छात्रों ने टॉप किया है।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result : Know which students have topped in Western UP
रिजल्ट देख खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीबीएसई के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप cbse.gov.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। जानिए पश्चिमी यूपी के किन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है।

विज्ञापन


बिजनौर में लाला राधेश्याम अकादमी नगीना की छात्रा घृताची गुप्ता ने इंटर में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया है। वहीं मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित एमपीजीएस की छात्रा अंशिका पोसवाल ने आर्ट्स स्ट्रीम से 99.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा एमपीजीएस की छात्रा मिसी गोयल ने कॉमर्स में कॉलेज टॉप किया है। उधर, मानवी के 99.8 अंक आने पर रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान बधाई देने घर पहुंचे।
विज्ञापन


मेरठ के तीन छात्र-छात्राओं ने हासिल किए 99.80 फीसदी अंक
मेरठ में अभी तक स्कूलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जनपद में तीन स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर आ रहे हैं। इन तीनों ने ही 99.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इनमें वेस्ट एंड रोड निवासी दीवान पब्लिक स्कूल के अभिनव चुग, एमपीजीएस शास्त्रीनगर की अंशिका पोसवाल और जागृति विहार निवासी केएल  इंटरनेशनल स्कूल की मानवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में इन छात्रों के आए सेम नंबर
अभिनव चुग - दीवान पब्लिक स्कूल  - 99.8 फीसदी
अंशिका पोसवाल -  एमपीजीएस शास्त्री नगर  - 99.8 फीसदी
मानवी केएल  इंटरनेशनल  -  99.8 फीसदी
 
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में विवादों का सिलसिला तेज: दिनेश खटीक के बाद दूसरे मंत्री का पत्र हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed