फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI raids Indian Oil official house in Meerut, operation lasts for several hours

Meerut: इंडियन ऑयल अधिकारी के घर CBI का छापा, दिन भर चली कार्रवाई, नगदी दस्तावेज बरामद

Thu, 30 Jan 2025 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार में इंडियन ऑयल अधिकारी के घर सीबीआई के छापेमारी हुई। बुधवार सुबह सात बजे से कार्रवाई शुरू हुई और शाम तक चली । टीम ने नकदी व दस्तावेज बरामद किए है।वहीं मेरठ पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
CBI raids Indian Oil official house in Meerut, operation lasts for several hours
जागृति विहार में इसी मकान में पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंडियन ऑयल के अधिकारी मोहित सिंह के मेरठ में जागृति विहार आवास पर जांच व छानबीन की। बताया गया है कि सीबीआई की कई टीम ने एक साथ  मेरठ के अलावा पानीपत और मुजफ्फरनगर स्थित आवासों पर छापा मारा है। मोहित सिंह वर्तमान में पानीपत में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई की गाजियाबाद ब्रांच ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहित सिंह के मेरठ में जागृति विहार सेक्टर-4 स्थित आवास पर छापा मारा। दिल्ली नंबर और पुलिस लिखे वाहनों से टीम यहां पहुंची। टीम ने शाम छह बजे तक अपनी जांच पड़ताल की। बताया गया है कि टीम ने यहां से काफी बड़ी नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई है कि मोहित की खिलाफ मिलावटी तेल बेचने की कई शिकायतें पहले ही दर्ज की जा चुकी थीं। लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। उधर, एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना है कि सीबीआई की कार्रवाई के संबंध उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed